ट्रंप की नीतियों से परेशान 40% भारतीय-अमेरिकियों ने US छोड़ने की जताई इच्छा: सर्वे
एक ताज़ा सर्वे में सामने आया है कि अमेरिका में रहने वाले 40% भारतीय-अमेरिकी अब देश छोड़ने के बारे में सोच रहे हैं। सर्वे में शामिल 58% लोगों ने बदलते राजनीतिक माहौल और राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की सख्त इमिग्रेशन नीतियों को इसकी बड़ी वजह बताया। इसके अलावा महंगाई, बढ़ता खर्च, सुरक्षा और भेदभाव की चिंता भी इसके प्रमुख कारण हैं।