ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित कर रहा इज़रायल: पीएम नेतन्याहू
इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया है। नेतन्याहू ने ट्रंप से कहा, "मैं आपको नोबेल पुरस्कार समिति को भेजा गया पत्र पेश करना चाहता हूं जिसमें आपको शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।" उन्होंने कहा, "आप इसके हकदार हैं और आपको यह मिलना चाहिए।"