ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित करने पर पाक के लोगों ने की अपनी सरकार की आलोचना
पाकिस्तान द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट करने के फैसले पर पाकिस्तान के लेखकों, राजनायिकों, पत्रकारों ने अपनी सरकार की आलोचना की हैं। पूर्व पाकिस्तानी राजदूत मलीहा लोधी ने इसे 'चापलूसी' बताया। वहीं, पाक पर्सनैलिटी तलत हुसैन ने कहा, "जो इज़राइल का समर्थन कर रहा है...वह किसी शांति पुरस्कार का हकदार नहीं हो सकता।"