ट्रंप का नाम नोबेल शांति पुरस्कार के लिए भेजने वाले पाक ने ईरान पर US स्ट्राइक की निंदा की

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का नाम नोबेल शांति पुरस्कार के लिए भेजने वाले पाकिस्तान ने ईरान के परमाणु स्थलों पर अमेरिकी हवाई हमलों की निंदा की है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा, "हम पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के जोखिम को लेकर बेहद चिंतित हैं।" बकौल मंत्रालय, तनाव बढ़ने से क्षेत्र और उसके बाहर गंभीर रूप से हानिकारक प्रभाव पड़ेगा।

Load More