ट्रंप के पीएम मोदी की तारीफ करने पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दी पहली प्रतिक्रिया
टैरिफ वॉर के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'अच्छा दोस्त व महान' बताकर उनकी तारीफ करने पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी भारत-अमेरिका के रिश्तों को लेकर गंभीर हैं...अमेरिका के साथ मज़बूत साझेदारी बनाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है...ट्रंप के साथ उनका व्यक्तिगत समीकरण हमेशा अच्छा रहा है।"