ट्रंप का पुराना ऑडियो हुआ लीक, रूस और चीन पर बम गिराने की दी थी धमकी: रिपोर्ट्स
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के 3 कथित पुराने ऑडियो टेप्स लीक हुए हैं। एक ऑडियो में कथित तौर पर ट्रंप कहते हैं, "मैंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा कि...अगर यूक्रेन में घुसे...तो मॉस्को पर बम गिरा दूंगा।" अन्य टेप में उन्होंने कथित तौर पर कहा, "मैंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से कहा कि...ताइवान में घुसे...तो बीजिंग पर...बम गिरा दूंगा।"