ट्रंप की प्रेस सचिव के पति ने गोलीबारी से पहले रिपोर्टर को दी थी 'बी सेफ' वॉर्निंग
फॉक्स न्यूज़ की रिपोर्टर आयशा हस्नी ने बताया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट के पति ने वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में गोलीबारी से पहले उन्हें चेतावनी देते हुए कहा था, "तुम्हें बहुत सावधान रहना चाहिए।" हस्नी ने कहा, "उन्होंने यह बेहद गंभीरता से कहा...उन्होंने चारों ओर देखा और कहा, 'यहां कुछ लोग हैं…'।"