ट्रंप की पत्नी मेलानिया ने रूस और यूक्रेन के बीच एक शहर में कराया सीज़फायर
अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन के ओलेश्की शहर में सीज़फायर कराने में मदद की है। रूस के कब्ज़े वाले इस शहर में 29 अक्टूबर से दोनों पक्ष लड़ाई रोकेंगे ताकि मानवीय सहायता पहुंचाई जा सके। इसके अलावा, वहां बचे करीब 2,000 नागरिकों को सुरक्षित कॉरिडोर के ज़रिए बाहर निकाला जाएगा।