ट्रंप की फैमिली विक्ट्री फोटो में दिखाई दिए मस्क और उनका बेटा X Æ A-Xii
अमेरिका के संभावित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की पोती काई ट्रंप ने सोशल मीडिया पर परिवार की विक्ट्री फोटो शेयर की है जिसमें एलन मस्क और उनके बेटे X Æ A-Xii भी नज़र आ रहे हैं। ट्रंप के सबसे बड़े बेटे की बेटी काई ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "पूरी स्क्वॉड।" ट्रंप ने एलन को 'नया स्टार' बताया है।