ट्रंप के बारे में 'बुल्सआई' शब्द का इस्तेमाल करना मेरी गलती थी: जो बाइडन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डॉनल्ड ट्रंप के बारे में 'बुल्सआई' शब्द का इस्तेमाल करना उनकी गलती थी। बाइडन ने कहा, "मेरा मतलब था कि ट्रंप जो कर रहे हैं उस पर ध्यान केंद्रित करें। उनकी नीतियों पर ध्यान केंद्रित करें, बहस में उनके द्वारा बोले गए झूठों पर ध्यान केंद्रित करें।"