ट्रंप के बॉलरूम प्रोजेक्ट के लिए NVIDIA और Apple ने दिए ₹237-237 करोड़: रिपोर्ट
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के वाइट हाउस में प्रस्तावित $400 मिलियन के बॉलरूम प्रोजेक्ट के लिए टेक दिग्गज NVIDIA और Apple ने ₹237-237 करोड़ ($25-25 मिलियन) का योगदान दिया है। वॉशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, 90,000 वर्ग फीट के इस प्रोजेक्ट को अब तक $333 मिलियन की प्राइवेट फंडिंग मिल चुकी है।