ट्रंप के मना करने के बावजूद इज़रायल ने लेबनान पर की भारी बमबारी
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को हमला रोकने के लिए कहने के बावजूद इज़रायल ने लेबनान पर भारी बमबारी की है। इज़रायली पीएमओ ने बताया कि इज़रायली सेना ने बेरूत के दक्षिणी उप-नगरों में स्थित हिज़बुल्लाह मुख्यालय पर हमला किया है। लेबनान हमलों पर चर्चा के दौरान ट्रंप ने नेतन्याहू को फोन पर 'बेवकूफ' कहा था।