ट्रंप की रैली में फिर हुई सुरक्षा में चूक, शख्स ने की मीडिया गैलरी में घुसने की कोशिश
पेंसिल्वेनिया (अमेरिका) में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की रैली में फिर से सुरक्षा में चूक देखने को मिली जहां एक शख्स ने मीडिया गैलरी में घुसने की कोशिश की है। पुलिस ने टेज़र (शॉक देने वाली बंदूक) से वार कर शख्स को तुरंत पकड़ लिया। गौरतलब है, इससे पहले एक रैली में ट्रंप पर गोलियां चलाई गई थीं।