ट्रंप का वज़न 3 साल में 10 किलोग्राम बढ़ा, मोटापे से 725 ग्राम दूर
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का वज़न पिछले 3 वर्षों में 10 किलोग्राम बढ़ गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 80-वर्षीय ट्रंप का वज़न अगस्त 2023 में 97.5 किलोग्राम था और मई 2026 में 108 किलोग्राम हो गया। 'द वॉशिंगटन पोस्ट' की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप 'मोटापे' (ओबेसिटी) की श्रेणी में आने से बस 725 ग्राम दूर हैं।