ट्रंप की वजह से US ओपन के फाइनल मैच में हुई देरी, स्टेडियम पहुंचने पर हुई हूटिंग
यूएस ओपन 2025 के फाइनल मैच में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के न्यूयॉर्क स्टेडियम पहुंचने के चलते मैच की शुरुआत देर से हुई। दरअसल, उनकी सुरक्षा को लेकर सीक्रेट सर्विस और अन्य अधिकारियों ने दर्शक के बैग चेक किए और उन्हें मेटल डिटेक्टर से गुज़रना पड़ा। इस दौरान जैसे ही ट्रंप स्टेडियम में पहुंचे दर्शकों ने उन्हें हूट भी किया।