ट्रंप के शपथ ग्रहण में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर होंगे शामिल
भारत के विदेश मंत्रालय ने बताया है कि अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भारत सरकार की ओर से विदेश मंत्री एस जयशंकर शामिल होंगे। ट्रंप 20 जनवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे। मंत्रालय ने कहा कि यात्रा के दौरान जयशंकर आगामी अमेरिकी प्रशासन के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें करेंगे।