ट्रंप के साइन बेकार हैं, 'महा शैतान' अमेरिका ने बार-बार MoU का उल्लंघन किया है: मोजतबा
ईरानी सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका पर समझौता ज्ञापन (MoU) का बार-बार उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, "बार-बार किए गए उल्लंघनों ने सबके सामने ट्रंप के हस्ताक्षर की निरर्थकता व अमान्यता को साबित किया है।" उन्होंने अमेरिका को 'महा शैतान' बताते हुए कहा कि इन घटनाओं ने वॉशिंगटन का 'असली व नकाबपोश चेहरा' उजागर किया है।