ट्रंप के सीज़फायर की घोषणा के बाद ईरान ने 'जीत' का किया एलान; कहा- होर्मुज़ से आ-जा सकेंगे जहाज़

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा दो हफ्ते के सीज़फायर के एलान के बाद ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है, "यदि ईरान पर हमले रोक दिए जाते हैं...तो हमारी...सेनाएं रक्षात्मक कार्रवाई रोक देंगी।" उन्होंने कहा कि ईरानी सशस्त्र बलों के साथ समन्वय के ज़रिए होर्मुज़ स्ट्रेट से जहाज़ आ-जा सकेंगे। ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने इसे 'जीत' बताया।

Load More