ट्रंप का समर्थन करने पर एलन ने 'बुरा' कहा था, जब वह खुद उनके संग जुड़े तो आश्चर्य हुआ: एरोल
अरबपति एलन मस्क के पिता एरोल मस्क ने कहा है कि जब एलन ने 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों से पहले राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के प्रचार अभियान में शामिल होने का फैसला किया तब उन्हें आश्चर्य हुआ था। उन्होंने दावा किया कि मस्क ने 2016 के चुनावों से पहले ट्रंप का समर्थन करने के लिए उन्हें 'बुरा' कहा था।