ट्रंप के होटल के बाहर टेस्ला ट्रक विस्फोट में शामिल शख्स है अमेरिकी सेना का सैनिक: रिपोर्ट

अधिकारियों के अनुसार, लास वेगास (अमेरिका) में टेस्ला साइबरट्रक विस्फोट में शामिल संदिग्ध, अमेरिकी सेना का सैनिक था जिसने विस्फोट से पहले खुद को गोली मार ली थी। शख्स की पहचान 37-वर्षीय लिवेल्सबर्गर के रूप में हुई है जिसने अकेले ही घटना को अंजाम दिया। गौरतलब है, न्यू ऑरलियन्स हमले में शामिल शख्स भी अमेरिकी सेना का पूर्व सैनिक था।

Load More