ट्रंप की होर्मुज़ नाकाबंदी को महीनों झेल सकता है ईरान: US खुफिया एजेंसी का दावा
अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान 3-4 महीने तक होर्मुज़ स्ट्रेट में अमेरिकी नाकाबंदी का सामना कर सकता है। सीआईए के मुताबिक, नाकाबंदी के बावजूद ईरान की अर्थव्यवस्था और रक्षा प्रणालियां उतनी कमज़ोर नहीं हैं जितना माना जा रहा था और उसके पास मिसाइल स्टॉक का करीब 70% और मोबाइल लॉन्चर का 75% हिस्सा बाकी है।