ट्रंप की हत्या की कोशिश को लेकर पकड़ा गया रूथ 12 घंटे तक उनके इंतज़ार में छिपा था
एक अमेरिकी कोर्ट के दस्तावेज़ों के अनुसार, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश को लेकर पकड़ा गया रायन रूथ करीब 12 घंटे तक गोल्फ कोर्स के बाहर उनके इंतज़ार में छिपा हुआ था। हालांकि, यूएस सीक्रेट सर्विस ने कहा, "रूथ ने हमारे एजेंट पर गोली नहीं चलाई और वह ट्रंप को...सही से देख नहीं पा रहा था।"