ट्रंप के हमलों पर रोक के बाद सुर्खियों में आए ईरान के 'ताकतवर' नेता मोहम्मद बघेर कौन हैं?
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के दावों को 'दृढ़ता' से खारिज करने वाले मोहम्मद बघेर गालिबफ ईरान की संसद के अध्यक्ष हैं।
1961 में जन्मे गालिबफ इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स में शामिल हुए थे। बकौल रिपोर्ट, वह ईरान-इराक युद्ध के दौरान इसके कमांडरों में से एक बन गए थे। बघेर ने ट्रंप के 'प्रोडक्टिव' बातचीत के दावे को खारिज किया था।