ट्रंप के हमला टालने के एलान के बाद दुनियाभर के बाज़ारों में भारी उछाल
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के पावर प्लांट्स पर संभावित हमले को 5-दिन तक टालने के एलान के बाद सोमवार शाम वैश्विक बाज़ारों में उछाल देखने को मिला। डाउ फ्यूचर्स जहां पहले 400-अंक नीचे 45,453 पर कारोबार कर रहा था वह 700-अंक चढ़कर 46,550 के पार पहुंच गया। वहीं, गिफ्ट निफ्टी 700-अंक उछलकर 23,200 के ऊपर कारोबार करता दिखा।