ट्रंप के हमलावर का खराब प्रदर्शन के कारण शूटिंग क्लब में नहीं हुआ था चयन: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप पर फायरिंग करने वाला मैथ्यू क्रुक्स अपने हाई स्कूल की राइफल टीम का हिस्सा बनना चाहता था लेकिन 'खराब निशानेबाज़ी' के कारण उसका चयन नहीं हुआ था। बकौल रिपोर्ट्स, उसके पूर्व सहपाठियों में से एक ने बताया कि क्रुक्स एक बार अपने निशाने से करीब 20 फीट दूर रह गया था।