ट्रंप कैबिनेट व प्रशासन के लिए चुने गए प्रतिनिधियों को मिली बम से उड़ाने की धमकी
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के कैबिनेट और प्रशासन के लिए चुने गए कई प्रतिनिधियों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ये धमकियां मंगलवार और बुधवार को दी गईं जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने त्वरित कार्रवाई की। धमकी पाने वालों में एलीस स्टेफनिक (भावी यूएन दूत) और ली ज़ेल्डिन (भावी पर्यावरण संरक्षण एजेंसी प्रमुख) भी शामिल हैं।