ट्रंप जीते तो भारतीय शेयर बाज़ार में आ सकती है कुछ दिनों की 'रैली': एमके ग्लोबल
ब्रोकरेज फर्म एमके ग्लोबल ने कहा है कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डॉनल्ड ट्रंप जीतते हैं तो भारतीय शेयर बाज़ार में कुछ दिनों के लिए 'रैली' देखने को मिल सकती है। ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक, ट्रंप की जीत से चीन पर टैरिफ बढ़ सकता है जिससे अप्रत्यक्ष रूप से भारत के प्रति सेंटीमेंट मज़बूत होगा।