ट्रंप टैरिफ से बिहार के ₹250 करोड़ का कारोबार संकट में! मखाना-लीची समेत इन पर पड़ेगा असर
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति से बिहार में सालाना करीब ₹250 करोड़ का निर्यात कारोबार प्रभावित हो सकता है। मखाना, लीची, हल्दी, सिल्क, मधुबनी पेंटिंग, हैंडलूम कपड़ा समेत अन्य सामग्री के निर्यात में गिरावट आएगी। विशेषज्ञों के अनुसार, टैरिफ बढ़ने से अमेरिकी बाज़ार में ये उत्पाद महंगे हो जाएंगे जिसके चलते मांग में 30% तक गिरावट संभव है।