भारत और चीन सभ्यता की जन्मभूमि हैं: ट्रंप द्वारा भारत को 'नर्क' बताए जाने पर ईरान
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा ऐंटी-इंडिया पोस्ट शेयर कर भारत को 'नर्क' बताए जाने के बाद हैदराबाद स्थित ईरान के वाणिज्यिक दूतावास ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "भारत और चीन सभ्यता की जन्मभूमि हैं।" उसने ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा, "असल में 'नर्क' वह जगह है जिसके 'युद्ध छेड़ने वाले राष्ट्रपति' ने ईरानी सभ्यता को मिटाने की धमकी दी।"