ट्रंप ने 59 दिनों में 21 बार किया मध्यस्थता का दावा, चुप्पी कब तोड़ेंगे पीएम?: कांग्रेस

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने 'X' पर लिखा है, "अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने पिछले 59 दिनों में कम-से-कम 21वीं बार दावा किया है कि उन्होंने ही भारत-पाकिस्तान के बीच 4 दिन चले युद्ध को रुकवाया।" उन्होंने लिखा, "ट्रंप लगातार कह रहे हैं कि भारत-पाकिस्तान संग अमेरिका का व्यापार समझौता जल्द होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कब चुप्पी तोड़ेंगे?"

Load More