ट्रंप ने 75+ देशों का रेसीप्रोकल टैरिफ 90 दिनों के लिए टाला, चीन पर टैरिफ बढ़ाकर किया 125%
अमेरिका और चीन के बीच जारी टैरिफ वॉर के बीच राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने चीनी उत्पादों पर लगने वाले टैरिफ को 104% से बढ़ाकर 125% कर दिया है। इसके अलावा उन्होंने चीन को छोड़कर 75+ देशों पर लागू रेसीप्रोकल टैरिफ को 90 दिनों तक टाल दिया है और इस दौरान टैरिफ को 10% घटा दिया है।