ट्रंप ने AI से इंसानों के मारे जाने की आशंकाओं को किया खारिज, कहा- चीन को हराना प्राथमिकता
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने तेज़ी से शक्तिशाली होती AI से इंसानों के खात्मे की आशंका को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की अधिक चिंता है कि अगर अमेरिका AI की दौड़ में चीन को नहीं हरा पाया तो क्या होगा। उन्होंने कहा, "हम फिलहाल चीन से काफी आगे हैं...मैं कहूंगा कि करीब एक साल।"