ट्रंप ने US में वयस्कों को $5,000 देने का किया एलान, लोगों ने की भारतीय राजनीति से तुलना
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के मध्यावधि चुनाव में उनकी पार्टी के जीतने पर हर अमेरिकी वयस्क को $5,000 देने के एलान के बाद सोशल मीडिया पर इसकी तुलना भारतीय राजनीति से हो रही है। भारत में कई पार्टियां चुनाव से पहले लोगों को नकद राशि देने का एलान कर चुकी हैं। बकौल यूज़र्स, ट्रंप शिवराज सिंह चौहान से प्रेरित हैं।