ट्रंप ने अपनी सबसे भरोसेमंद सहयोगी अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को पद से हटाया
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अपनी सबसे भरोसेमंद सहयोगी अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को पद से हटा दिया है और उनकी जगह टॉड ब्लैंच को कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल के रूप में नियुक्त किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप इस बात से निराश थे कि बोंडी उनके आलोचकों और विरोधियों पर मुकदमा चलाने में तेज़ी नहीं दिखा रही थीं।