ट्रंप ने ईरान के परमाणु स्थलों को 'भारी क्षति' पहुंचाने का किया दावा
अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी हमलों में ईरान के तीनों परमाणु ठिकानों को बहुत 'भारी क्षति' हुई है। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर लिखा, "विनाश एक सटीक शब्द है। ज़मीन से नीचे बेहद नुकसान हुआ है। बुल्स आई!" वहीं, ईरान ने कहा कि इस हमले में ईरानी सुविधाओं को बहुत अधिक नुकसान नहीं हुआ है।