ट्रंप ने ईरान के साथ सीज़फायर आगे बढ़ाने से किया इनकार
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान के साथ जारी सीज़फायर को बढ़ाने पर विचार नहीं कर रहे हैं और उनकी प्राथमिकता एक अधिक स्थाई समझौते तक पहुंचना है। ट्रंप ने आगामी बातचीत को लेकर 'एबीसी न्यूज़' से कहा, "मुझे लगता है कि आप अगले दो दिनों में कुछ शानदार होते देखेंगे…मुझे सच में ऐसा लगता है।"