ट्रंप ने ईरान पर प्रस्तावित हमला किया रद्द, बोले- शांति समझौते की रूपरेखा पर सहमति बनी
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान पर प्रस्तावित सैन्य हमला फिलहाल रद्द कर दिया है। ट्रंप ने कहा, "ईरान और मिडल ईस्ट के अन्य देशों ने हमसे हमले को रोकने का अनुरोध किया है क्योंकि शांति समझौते की रूपरेखा पर सहमति बन गई है...इसमें होर्मुज़ स्ट्रेट को पूरी तरह खोलना और ईरान के परमाणु खतरे को खत्म करना शामिल है।"