ट्रंप ने की सुंदर पिचाई की अजीबो-गरीब तारीफ, बोले- ये शख्स ऐसा राक्षस है जिसे कोई नहीं जानता
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने टेक दिग्गजों से मुलाकात के बाद गूगल के भारतीय मूल के सीईओ सुंदर पिचाई की अजीबो-गरीब तारीफ की। ट्रंप ने उनकी ओर इशारा कर कहा, "ये शख्स एक मॉन्स्टर (राक्षस) है...इसे कोई नहीं जानता...क्या शानदार ज़िंदगी है...मॉन्स्टर होकर इनसब चीज़ों से ना गुज़रना।" इसपर पिचाई ने कहा, "उम्मीद है...'मैं राक्षस हूं'...इससे बेहतर कोई टैगलाइन होगी।"