ट्रंप ने किम जोंग-उन के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा अजीब कैप्शन
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग-उन के साथ एक थ्रो बैक तस्वीर शेयर कर अजीब कैप्शन लिखा है। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर लिखा, "इस खास तस्वीर में भले ही हम दोनों के चेहरे पर दोस्ताना भाव न दिख रहा हो...लेकिन ऐसी कई तस्वीरें हैं जिनमें हम मुस्कुरा रहे...किम और मेरी बहुत अच्छी बनती है।"