ट्रंप ने किया अमेरिका में जन्म से ही नागरिकता मिलने के नियम को समाप्त करने का वादा
अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने जनवरी में पद संभालते ही अमेरिका में जन्म से नागरिकता मिलने का नियम समाप्त करने का वादा किया है। ट्रंप ने इस नियम को हास्यास्पद बताते हुए इसे 'बर्थ टूरिज़्म' का सबसे बड़ा कारण बताया है। नियम के अनुसार, जो भी अमेरिका में पैदा होता है उसे अमेरिका की नागरिकता मिल जाती है।