ट्रंप ने कहा- 'भारत-पाक संघर्ष में गिराए गए थे 7 विमान'; पहले 5 विमान गिरने का किया था दावा
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान 7 लड़ाकू विमानों को मार गिराया गया था। 1 महीने पहले उन्होंने कहा था कि भारत-पाक संघर्ष में 5 लड़ाकू विमान गिराए गए थे। गौरतलब है, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने बताया था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के 6 विमान गिराए थे।