ट्रंप ने कहा- मेरी मां को यंग चार्ल्स पर क्रश था, मुस्कुराते दिखे यूके के किंग चार्ल्स III
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनकी दिवंगत मां को यूके के किंग चार्ल्स III पर क्रश था। उन्होंने कहा, "मुझे अच्छे से याद है...वह कहती थीं...'यंग चार्ल्स कितने क्यूट हैं।'" इस दौरान किंग उनकी बात सुनकर मुस्कुराते दिखे। ट्रंप ने आसमान की ओर इशारा कर कहा, "क्या आप यकीन करेंगे?...वह न जाने क्या क्या सोच रही होंगी।"