ट्रंप ने खोले एलियंस के राज, US ने जारी की 'पहले कभी न देखी गई' फाइलें
अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ-वॉर ने UFO और एलियंस से जुड़ी नई और 'पहले कभी सार्वजनिक न की गई' फाइलें जारी की हैं। विभाग ने कहा कि अब नागरिक UAP फाइलों में मौजूद जानकारी को देखकर खुद अपनी राय बना सकते हैं। war.gov/UFO पर उपलब्ध इन फाइलों में न्यूज़ आर्टिकल्स, तस्वीरें, ऐतिहासिक दस्तावेज और अनसुलझे मामलों से जुड़ी सामग्री शामिल है।