ट्रंप ने तेहरान पर क्यों रोके हमले? ईरान ने किया खुलासा
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने बातचीत के बाद ईरान पर हमले रोकने की बात कही थी। हालांकि, ईरान की फार्स न्यूज़ एजेंसी ने दावा किया कि ईरान द्वारा मिडल ईस्ट में एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमले की धमकी के बाद ट्रंप पीछे हटे। एक ईरानी अधिकारी ने कहा कि अमेरिका पर बढ़ते वित्तीय दबाव ट्रंप के फैसले के मुख्य कारण थे।