ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म होने तक किया चीन पर 50-100% टैरिफ लगाने का आह्वान
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने नाटो के सदस्य देशों से कहा है कि वह रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म होने तक रूस पर दबाव डालने के लिए कदम उठाएं और चीन पर 50-100% टैरिफ लगाएं। ट्रंप ने कहा, "चीन की रूस के ऊपर मज़बूत पकड़ है और टैरिफ उस पकड़ को खत्म करेंगे। नाटो सदस्य ऐसा करेंगे तो युद्ध जल्दी खत्म होगा।"