ट्रंप ने पीएम मोदी को 4 बार किया था कॉल, उन्होंने बात करने से किया इनकार: रिपोर्ट
एक जर्मन अखबार ने दावा किया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात करने की 4 बार कोशिश की। रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम मोदी ने बात करने से इनकार कर दिया। अमेरिका ने मंगलवार को 27 अगस्त से भारतीय वस्तुओं पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लागू करने की अधिसूचना जारी की।