ट्रंप ने पलटा बाइडन का फैसला, अमेरिकी स्पेस कमांड के रीलोकेशन का किया एलान
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के फैसले को पलटते हुए कहा है कि अमेरिकी स्पेस कमांड (स्पेसकॉम) का मुख्यालय कोलोराडो से अलबामा के हंट्सविले में शिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अलबामा को अब से 'रॉकेट सिटी' के रूप में मान्यता दी जाएगी। इस शिफ्टिंग के पीछे राजनीतिक कारण भी गिनाए जा रहे हैं।