ट्रंप ने फॉक्स न्यूज़ के होस्ट पीट हेगसेथ को बनाया यूएस का नया रक्षा मंत्री
अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने फॉक्स न्यूज़ के होस्ट पीट हेगसेथ को यूएस का नया रक्षा मंत्री बनाया है। ट्रंप ने कहा, "पीट ने अपना पूरा जीवन सैनिकों और देश के लिए एक योद्धा के रूप में बिताया है। पीट होशियार और 'अमेरिका फर्स्ट' में विश्वास रखने वाले हैं। उनके नेतृत्व में हमारी सेना फिर से महान होगी।"