ट्रंप ने बताया अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर कौन हो सकता है उनका उत्तराधिकारी
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि 2028 के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार के तौर पर उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस सबसे मजबूत दावेदार हैं। ट्रंप ने कहा कि वेंस के साथ विदेश मंत्री मार्को रुबियो को भी रिपब्लिकन टिकट की दौड़ में शामिल होना चाहिए। दरअसल, दूसरी बार अमेरिकी राष्ट्रपति बने ट्रंप अब राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।