ट्रंप ने भारत को दी धमकी, कहा- जितना आप हम पर टैक्स लगाते हैं उतना हम लगाएंगे
अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और ब्राज़ील पर कुछ अमेरिकी उत्पादों पर हाई टैरिफ लगाने का आरोप लगाया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, "अगर वे हम पर टैक्स लगाएंगे तो हम भी उन पर उतना ही टैक्स लगाएंगे। लगभग सभी मामलों में वे हम पर टैक्स लगा रहे हैं...हम उन पर कर नहीं लगा रहे हैं।"